🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधानसभा में गैंगरेप पर चर्चा से पहले स्कूली छात्रों को किया सदन से बाहर

👤
Admin
👁 22733 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा में गैंगरेप पर चर्चा से पहले स्कूली छात्रों को किया सदन से बाहर
1 दिसंबर 2017। देश में सबसे पहले नाबालिग बच्चियों से रेप करने वाले को फांसी की सजा देने वाला विधेयक लाने वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में स्कूली छात्राओं को महिला अपराध के मुद्दे पर चर्चा के दौरान मौजूद रहने की अनुमति नहीं मिली.



खासकर विपक्षी सदस्यों की आपत्ति के बाद स्पीकर ने सदन की दर्शक दीर्घा में मौजूद छात्राओं को बाहर जाने के निर्देश दिए जिसके बाद महिला अपराध को लेकर चर्चा शुरू हुई.



दरअसल, हुआ ये कि शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जब विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर भोपाल गैंगरेप की घटना को लेकर चर्चा शुरू हुई तो उस दौरान दर्शक दीर्घा में कुछ स्कूली छात्राएं भी मौजूद थी.



छात्राओं की मौजूदगी में गैंगरेप की घटना पर चर्चा को लेकर विपक्ष की ओर से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने असहजता जाहिर की. गोविंद सिंह के रुख को देखते हुए विधानसभा स्पीकर ने बच्चियों को बाहर जाने के निर्देश दिए.



हालांकि इस दौरान सरकार की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने इस व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़ा किया. आखिरकार स्पीकर के आदेश के बाद छात्राओं को दर्शक दीर्घा से बाहर किया गया तब जाकर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई.



Tags :