🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

साहूकार संशोधन विधेयक को सदन ने नामंजूर किया

👤
PDD
👁 2693 व्यूज
📍 Bhopal
साहूकार संशोधन विधेयक को सदन ने नामंजूर किया
2 दिसंबर 2017। राज्य विधानसभा में शुक्रवार को विधायक शैलेन्द्र पटेल द्वारा रखे गये अशासकीय विधेयक मप्र साहूकार संशोधन विधेयक को सदन ने नासमंजूर कर दिया। इच्छावर जिला सीहोर के कांग्रेस विधायक श्री पटेल ने इस विधेयक को तैयार किया था तथा सदन की कार्यसूची में इसे लिया भी गया था परन्तु जब उन्होंने प्रक्रिया के तहत इस विधेयक को सदन में पेश करने की अनुमति मांगी तो स्पीकर सीतासरन शर्मा ने सदन में इस पर ध्वनि मत लिया तथा बहुमत ना का होने के कारण इसे सदन में पेश करने की अनुमति नहीं दी। इस पर श्री पटेल ने कहा कि वे अपनी बात रखना चाहते हैं परन्तु स्पीकर ने कहा कि विधेयक नामंजूर होने के बाद अब आप कैसे इस पर बोल सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी कहा कि विधायक अपनी पीड़ा तो सदन में रख ही सकते हैं। इस पर स्पीकर ने यह कहकर मामले का पटाक्षेप कर दिया कि वे अब इस बिल के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहते हैं।



डीमेट घोटाले पर सकार ने टाला जवाब

राज्य विधानसभा में शुक्रवार को डीमेट घोटाले पर राज्य सरकार ने जवाब टाल दिया। कांग्रेस विधायक जितू पटवारी ने सवाल किया था कि क्या शासन मानता है कि वर्ष 2007 से 2015 तक आयोजित डीमेट (निजी मेडिकल कालेजों में प्रवेश की परीक्षा) परीक्षा में फर्जीवाड़ा हुआ है? यदि हां तो क्या शासन इसकी जांच सीबीआई से कराने को तैयार है? इस पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन ने जवाब दिया कि जानकारी एकत्रित की जा रही है।
Tags :