🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा सदस्‍यों के वेतन-भत्तों का अब होगा ई-भुगतान

👤
Admin
👁 2750 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा सदस्‍यों के वेतन-भत्तों का अब होगा ई-भुगतान
10 अप्रैल 2018। मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्‍यक्षता में आज विधान सभा भवन में सर्वदलीय बैठक संपन्‍न हुई. बैठक में विधान सभा सदस्‍यों के वेतन एवं भत्तों के आहरण की व्‍यवस्‍था के सरलीकरण हेतु विधान सभा सचिवालय के माध्‍यम से ई-भुगतान पद्धति लागू किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया.



नई व्‍यवस्‍था के फलस्‍वरूप विधान सभा सदस्‍यों के स्‍वत्‍वों के आहरण में समय की बचत होगी एवं नियत मद में प्रविष्टि की जा सकेगी साथ ही प्रतिमाह एक से पांच तारीख के दौरान सदस्‍यों के खाते में राशि जमा की जा सकेगी. विधान सभा सदस्‍यों के यात्रा संबंधी

देयकों के आहरण की कार्यवाही भी इसी व्‍यवस्‍था के अंतर्गत होगी.



बैठक में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, सदस्‍यगण सर्वश्री बाला बच्‍चन, रामनिवास रावत, मुकेश नायक, श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, श्रीमती उमादेवी खटीक, कुंवर विक्रम सिंह एवं एडव्‍होकेट सत्‍यप्रकाश सखवार सहित विधान सभा के

प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह तथा अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे.
Tags :