🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस फिर लाई अविश्वास प्रस्ताव, सत्र की हंगामेदार शुरुआत

👤
DD
👁 2026 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस फिर लाई अविश्वास प्रस्ताव, सत्र की हंगामेदार शुरुआत
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस फिर लाई अविश्वास प्रस्ताव, सत्र की हंगामेदार शुरुआत

कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के अंदर घुसे. कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पांच साल का हिसाब मांगा.



25 जून 2018। मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र शुरू हो गया है. मानसून सत्र की जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसी ही हंगामेदार शुरुआत हुई. कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के अंदर घुसे. हंगामे के बीच विधानसभा में कांग्रेस विधायक राम निवास रावत ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने आसंदी से अनुमति मांगी. विधानसभा स्पीकर ने कहा कि विपक्ष की सूचना पर प्रस्ताव को चर्चा में लेने पर विचार होगा.



इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मानसून अवधि बढ़ाए जाने की मांग की. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पांच साल का हिसाब मांगा. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ तीन दर्जन आरोप के बिंदु शामिल किए गए हैं. इसमें सरकारी विभागों में गोलमाल, भ्रष्टाचार, कुपोषण, कानून व्यवस्था समेत कई विषय शामिल हैं.



नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा विधानसभा को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख रूप से ई-टेंडरिंग घोटाले समेत प्रदेश में कुपोषण की भयावह स्थिति, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, किसानों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्या, उद्यानिकी विभाग में हुए घोटाले, प्रदेश में महंगी बिजली खरीदी, नर्मदा सेवा यात्रा और प्याज घोटाले का जिक्र है. इसके साथ ही कर्ज में डूबे प्रदेश को भी अविश्वास प्रस्ताव में शामिल किया गया है.



वहीं सरकार मुताबिक विधानसभा सत्र में सरकार विकास कार्यो के लिए और मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणाओं पर अमल के लिए सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी. जानकारी के मुताबिक सरकार का सप्लीमेंट्री बजट आठ हजार पांच सौ करोड़ का होगा. इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकार की योजना के लिए जरुरी राशि का प्रावधान होगा. विधानसभा सत्र में कई विधेयक पेश होंगे.
Tags :