🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, धरा रह गया अविश्वास प्रस्ताव

👤
DD
👁 1984 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, धरा रह गया अविश्वास प्रस्ताव
26 जून 2018। सत्र के दूसरे दिन इमरजेंसी को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच जमकर हंगामा हुआ. दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हुआ.



मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. ये प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मॉनसून और आख़िरी सत्र था. वैसे भी ये सत्र सिर्फ 5 दिन का था, लेकिन महज़ दो दिन ही कार्यवाही हुई. और समय का हिसाब लगाएं तो इन 2 दिन में सिर्फ 5 घंटे ही सदन की कार्यवाही चली.



दूसरे दिन बीजेपी विधायक नीलम अभय मिश्रा के सदन में धरने के बाद हंगामा बढ़ा और बस उसके बाद कार्यवाही आगे ही नहीं बढ़ सकी. विधानसभा के इस सत्र में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयी थी. सोमवार को उसने प्रस्ताव पेश किया लेकिन अगले ही दिन कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो ही नहीं पायी



विधानसभा के इस आख़िरी सत्र में सदस्यों को फोटो सेशन तक नहीं हुआ. सत्र के आख़िरी दिन फोटो सेशन होता है, लेकिन इस बार सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को फोटो सेशन रखा गया था, हालांकि कांग्रेस के विरोध को देखते हुए इसे टाल दिया गया था. लेकिन अब सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के कारण फोटो सेशन हो ही नहीं पाया.इससे पहले सत्र के दूसरे दिन इमरजेंसी को लेकर



BJP और कांग्रेस के बीच जमकर हंगामा हुआ. दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हुआ. सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओ में तीखी बहस भी हुई. इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक आसंदी तक पहुंच गए. वहीं BJP ने इमरजेंसी को देश के इतिहास में सबसे काला दिन बताया. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बीच में 10 मिनट के लिए स्थगित भी की गई.



दिन की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने कहा था कि विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करेगा. उनका आरोप है कि अविश्वास प्रस्ताव में कुछ नया नहीं होने की बात कहकर सत्ता पक्ष चर्चा से भागने की कोशिश में लगा है.



Tags :