🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

👤
Admin
👁 2133 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
14 अगस्‍त 2018। मध्‍यप्रदेश विधान सभा के अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा तथा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने 72 वें स्‍वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों को स्‍वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि स्‍वतंत्रता दिवस हमें उन बलिदानियों की याद दिलाता है जिन्‍होंने देश की स्‍वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमें उन्‍हीं अमर सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए अपने आप में राष्‍ट्रीयता की भावना को जागृत करना होगा। उन्‍होंने कहा कि आजादी का यह स्‍वर्णिम अवसर हमारे हृदय को देशभक्ति के जज्‍बे से ओतप्रोत कर देता है।



विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस

अवसर पर हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मिल-जुल कर देश के साहसी सपूतों के सपनों को साकार करने का संकल्‍प लेना होगा ताकि हम देश की स्‍वतंत्रता को अक्षुण्‍ण बनाकर उसे प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें। उन्‍होंने कहा कि हमारा कर्तव्‍य है कि हम इस राष्‍ट्रीय पर्व को उल्‍लास और उत्‍साह के साथ मनाएं और देश की समृद्धि व स्‍वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्‍नशील रहें।



विधान सभा अध्‍यक्ष कल होशंगाबाद संभागीय मुख्‍यालय में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस

समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहरायेंगे। विधान सभा अध्‍यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा, तदुपरांत वे परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।



विधान सभा सचिवालय में ध्‍वजारोहण प्रात: 8 बजे

मध्‍यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में स्‍वाधीनता दिवस (15 अगस्‍त) को प्रात: 08:00 बजे

ध्‍वजारोहण होगा । विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह सचिवालय प्रांगण में

ध्‍वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे । स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।



Tags :