🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त

👤
Admin
👁 2028 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्‍यक्ष तथा उपाध्‍यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त
16 अगस्‍त 2018। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी के निर्वाण पर गहन दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश में ही नहीं दुनिया में श्री अटल जी की पहचान कुशल राजनीतिज्ञ, दक्ष प्रशासक, निपुण भाषाविद्, प्रखर वक्‍ता, मूर्धन्‍य कवि व पत्रकार के रूप में थी। डॉ. शर्मा ने श्री वाजपेयी को राजनीति का अजातशत्रु निरूपित करते हुए कहा है कि राजनीति के धुर विरोधी भी अटल जी की विचारधारा और कार्यशैली के कायल थे। डॉ. शर्मा ने कहा है कि लोकतन्‍त्र के सजग प्रहरी श्री वाजपेयी ने राष्‍ट्र की प्रगति के अनेकानेक आयाम छुए। उन्‍होंने कहा कि जननेता और पथप्रदर्शक के रूप में श्री वाजपेयी को सदैव स्‍मरण किया जायेगा। उनके निधन से देश और प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा शून्‍य उत्‍पन्‍न हुआ है।



विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्‍ट्र के सर्वांगीण विकास को लेकर श्री वाजपेयी की व्‍यापक दृष्टि और सोच थी। उन्‍होंने कहा कि देश ने एक युगदृष्‍टा खो दिया है। श्री वाजपेयी का व्‍यक्तिव और अवदान सदैव स्‍मरणीय रहेगा।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा तथा विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. सिंह ने अपने अलग-अलग शोक संदेश में परमात्‍मा से दिवंगत की आत्‍मा शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्‍त परिजनों को यह दु:ख वहन करने की शाक्ति देने की प्रार्थना की है।



Tags :