🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एमपी विधानसभा: विपक्ष का हंगामा, कर्जमाफी को बताया धोखा

👤
DD
👁 1978 व्यूज
📍 Bhopal
एमपी विधानसभा: विपक्ष का हंगामा, कर्जमाफी को बताया धोखा
21 फरवरी 2019। गुरूवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का अंतिम दिन था. इस दौरान सदन के अंदर कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई.



मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कई बार सदन के अन्दर जमकर नारेबाजी की. वहीं सदन के बाहर भी बीजेपी नेताओं ने जमकर नारेबाजी हुई. विपक्ष के नेताओं ने इस दौरान जमकर नारे लगाए.



गुरूवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का अंतिम दिन था. इस दौरान सदन के अंदर कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. बीजेपी नेताओं ने कर्जमाफी को धोखा बताया है. वहीं सदन के अंदर सीएम के दावोस दौरे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप के दौर चले.



बीजेपी की ओर नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा मुख्यमंत्री ओला पाले के समय किसान की खेत के मेड पर रहा. उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगपति को उद्योग लगाने नही बल्कि चुनाव का चंदा लेने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि हमने किसान की आंखों मे आंसू नही आने दिए थे.



नरोत्तम मिश्रा और मंत्री गोविंद सिंह के बीच इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हो गई. नरोत्तम ने कहा कि किसान का पैसा जिसने खाया हो उस पर कार्रवाई करो, हम आपके साथ हैं. वहीं बीजेपी विधायक यशपाल सिसोदिया ने भी किसानों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जो किसान टमाटर पाकिस्तान नहीं भेज रहे, सरकार उनकी सहायता करे.



इसके अलावा सिसोदिया ने पबजी बैन करने का मामला भी विधानसभा में उठाया. इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि पबजी गैम से स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. और बच्चों का आधुनिक हथियारों से परिचय हो रहा है. और उनमें नकारात्मकता का भाव उत्पन्न हो रहा है. इसके बाद गृह मंत्री बाला बच्चन ने मामले पर जवाब देते हुए कहा कि गेम को लेकर जानकारी मंगाई गई है. जल्द ही एमपी में गेम को बैन करने का निर्णय लिया जाएगा.

Tags :