7 जून, 2019। मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का उन्नीस दिवसीय पावस सत्र सोमवार, दिनांक 8 जुलाई से आरंभ होकर शुक्रवार, 26 जुलाई, 2019 तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।
विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार उन्नीस दिवसीय सत्र में सदन की कुल 15 बैठकें होंगी जिसमें महत्वपूर्ण
शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 26 जून तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 27 जून तक प्राप्त की जावेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 3 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जायेंगी।
उल्लेखनीय है कि पन्द्रहवीं विधान सभा का यह तृतीय सत्र होगा।
विधान सभा का पावस सत्र 8 जुलाई से
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2540
Related News
Latest News
- सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय
- AI और रोबोटिक्स पर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट रोके
- AI सुरक्षा पर नए सवाल, OpenAI के मॉडल के अनियंत्रित व्यवहार के और मामले सामने आए
- बदल जाएगी संस्कारधानी की सूरत, सीएम डॉ. मोहन ने जबलपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा
- दिल दीवाना हो गया रिव्यू: नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू















