🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सदन समितियां लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार : प्रजापति

👤
DD
👁 2755 व्यूज
📍 Bhopal
सदन समितियां लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार : प्रजापति
विधान सभा में विभाग प्रमुखों की उच्‍चस्‍तरीय बैठक सम्‍पन्‍न



20 जून, 2019। प्रदेश हित में कार्यपालिका और विधायिका का समन्‍वय अपरिहार्य है। विधायी समितियां वस्‍तुत: सदन का लघुरूप और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का आधार होती हैं। यह उद्गार विधानसभा अध्‍यक्ष एन.पी. प्रजापति ने विधान सभा में विभाग प्रमुखों एवं समितियों के सभापतियों की संयुक्‍त बैठक को सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किये।

उन्‍होंने कहा कि विधान सभा की विभिन्‍न समितियों के परीक्षण कार्यों को प्रखर और प्रभावी बनाया जाना आज प्रासंगिक और आवश्‍यक है ताकि लोकतांत्रिक प्रणाली सफल और सशक्‍त बने. विधान सभा अध्‍यक्ष ने विश्‍वास जताया कि विधान सभा समितियों को परिणाम मूलक बनाने में विभिन्‍न विभागों का अपेक्षित सहयोग प्राप्‍त होगा और कार्यकरण में गति आयेगी।

विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम समितियों के परीक्षण कार्यों को प्रभावी बनाये जाने की महत्‍ता एवं औचित्‍य प्रतिपादित किया।

बैठक में मुख्‍य सचिव, मध्‍यप्रदेश शासन एस.आर. मोहंती ने विधायिका और कार्यपालिका के लिए आयोजित समन्‍वय बैठक की सराहना करते हुए अपेक्षित सहयोग देने का आश्‍वासन दिया।

बैठक में विधान सभा उपाध्‍यक्ष सुश्री हिना कावरे, लोकलखा समिति के सभापति डा. नरोत्‍तम मिश्र, प्राक्‍कलन समिति के सभापति सोहनलाल बाल्‍मीक, स्‍थानीय निकाय एवं पंचायतीराज लेखा समिति के सभापति बिसाहूलाल सिंह, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्‍याण समिति के सभापति रामलाल मालवीय, आश्‍वासन समिति के सभापति ग्‍यारसीलाल रावत, कृषि विकास समिति के सभापति दिलीप सिहं गुर्जर, महिला एवं बाल विकास कल्‍याण समिति की सभापति श्रीमती झूमा सोलंकी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्‍यक्‍त किये। बैठक में विभिन्‍न विभागों के अपर मुख्‍य सचिव एवं प्रमुख सचिव उपस्थित थे।
Tags :