🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न

👤
DD
👁 3091 व्यूज
📍 Bhopal
निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न
विधायकों, सांसदों हेतु निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न.



27 जून, 2019। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री एन.पी.प्रजापति ने आज भोपाल के रचना नगर में मान. विधायकों एवं सांसदों हेतु निर्माणाधीन रचना नगर टॉवर्स के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में आवास संघ के अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री प्रजापति ने किये जा रहे निर्माण कार्य पर असंतोष व्‍यक्‍त करते हुये आवास संघ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्‍ता एवं समयबद्धता का विशेषतौर पर ध्‍यान रखा जाय. इसके साथ ही अध्‍यक्ष महोदय ने विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों की उच्‍च स्‍तरीय बैठक शीघ्र आमंत्रित किये जाने के भी निर्देश दिये.



बैठक में विधान सभा की आवास समिति के सभापति श्री बिसाहूलाल सिंह, सदस्‍य श्री विश्‍वास सारंग, विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी.सिंह सहित आवास संघ के अधिकारीगण उपस्थित थे.
Tags :