🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधानसभा में हंगामा

👤
DD
👁 2442 व्यूज
📍 Bhopal
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधानसभा में हंगामा
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने मांगा कमलनाथ सरकार का इस्तीफ़ा

17 जुलाई 2019। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा ये प्रदेश में डॉग स्कॉयड के तबादले का असर है. इसी वजह से पुलिस 48 घंटे तक वरुण को नहीं तलाश पायी.



मध्य प्रदेश विधानसभा की आज की कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामा होता रहा. भोपाल में कल 3 साल के बच्चे की हत्या पर विपक्ष का गुस्सा सदन में देखने मिला. विपक्ष ने सरकार से इस्तीफे की मांग की. शोर-शराबे और हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित करना पड़ी.



शिवराज ने मांगा इस्तीफ़ा



मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से गुस्साए पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के गृहमंत्री के इस्तीफ़े की मांग की है. मध्य प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही आज इसी हंगामें की भेंट चढ़ी हुई है. शिवराज ने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है.



सदन में शोर

मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर हंगामा होता रहा. विपक्ष ने ये मुद्दा ज़ोरशोर से उठाया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ी. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये मुद्दा उठाया था. इस पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित बीजेपी के अन्य सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की थी. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग खारिज कर दी. इससे नाराज़ विपक्ष के सदस्य सदस्य लॉबी में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. पक्ष-विपक्ष दोनों ओर से नारेबाज़ी होती रही.



हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने सदन की कार्यवाही पहले 5 मिनट और फिर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हंगामे के कारण प्रश्न काल नहीं हो सका



सरकार कुत्तों के तबादले में व्यस्त!

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भोपाल में 3 साल के मासूम वरुण की हत्या पर कहा कि ये प्रदेश में डॉग स्कॉयड के तबादले का असर है. इसी वजह से पुलिस 48 घंटे तक बच्चे को नहीं तलाश पायी. पूरे प्रदेश में भय का माहौल है. भार्गव ने भी सरकार से इस्तीफा मांगा.

Tags :