🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्‍यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से

👤
DD
👁 2164 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से
13 फरवरी, 2020। मध्‍यप्रदेश की पन्‍द्रहवीं विधानसभा का आगामी बजट सत्र सोमवार, 16 मार्च से आरंभ होकर सोमवार, 13 अप्रैल, 2020 तक चलेगा, राज्‍यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।

विधान सभा के इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल सत्रह बैंठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्‍यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट प्रस्‍तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे।

इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 मार्च तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 5 मार्च, 2020 तक प्राप्‍त की जावेंगी। जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 9 मार्च, 2020 से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी।
Tags :