🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्‍यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से

👤
DD
👁 1702 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से
मध्‍यप्रदेश की पंचदश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दिनांक 16 मार्च, 2020 से आरंभ होकर सोमवार, दिनांक 13 अप्रैल, 2020 तक चलेगा। विधानसभा अध्‍यक्ष एन.पी. प्रजापति ने विधानसभा में की जा रही सत्र संबंधी तैयारियों का आज जायजा लिया। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्‍लेखनीय है कि पंचदश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 5,315 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं। जबकि ध्‍यानाकर्षण की 160, स्‍थगन की 16, शून्‍यकाल की 29 तथा अशासकीय संकल्‍प की 47 सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश पन्‍द्रहवीं विधानसभा का यह पांचवां सत्र होगा।
वर्तमान में देश में व्‍याप्‍त कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सचिवालय परिसर में आगन्‍तुक सामूहिक रूप से एकत्र न हों तथा उपयुक्‍त मास्‍क पहनकर ही परिसर में प्रवेश करें। इसके साथ ही आवश्‍यकतानुसार सेनेटाइजर का उपयोग करना भी सुनिश्चित करें।
Tags :