🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020

👤
DD
👁 1870 व्यूज
📍 Bhopal
राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020
विधानसभा के निर्वाचित सदस्‍य 19 जून को करेंगे मतदान
3 जून, 2020। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये रिक्‍त हुए तीन स्‍थानों की पूर्ति के लिए शुक्रवार, दिनांक 19 जून को विधानसभा भवन, भोपाल स्थित सेंट्रल हॉल में मतदान होगा। तदाशय की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। राज्‍यसभा निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने राज्‍य सभा निर्वाचन कार्य से संबंधित विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर मतदान कार्य संबंधी समीक्षा की तथा विधान सभा सचिवालय से संबद्ध राजधानी परियोजना के अधिकारियों से भी चर्चा कर मतदान स्‍थल तैयार किये जाने के निर्देश दिये।

श्री सिंह के अनुसार विधान सभा के माननीय सदस्‍यों को परिवर्तित मतदान स्‍थल एवं तिथि के संबंध में भी सूचित कर दिया गया है । राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 के अंतर्गत दिनांक 9 अप्रैल, 2020 को रिक्त हुई तीन सीटों के लिए चार उम्‍मीदवार हैं । विधानसभा के वर्तमान में निर्वाचित 206 सदस्‍य शुक्रवार, दिनांक 19 जून, को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान करेंगे और तत्‍पश्‍चात् सायं 5.00 बजे से मतगणना होगी।

राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 6 मार्च, 2020 को अधिसूचना जारी की गई थी। तदनुसार दिनांक 6 मार्च से 13 मार्च, 2020 तक की अवधि नामांकन पत्र जमा किये जाने हेतु नियत थी। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च तथा अभ्‍यर्थिता से नाम वापस लिए जाने की तिथि 17 मार्च, 2020 निर्धारित थी। तद्नुसार राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 के अंतर्गत रिक्त तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्‍योतिरादित्‍य एम. सिंधिया एवं श्री सुमेर सिंह सोलंकी तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री फूलसिंह बरैया के नामांकन-पत्र विधिमान्‍य पाये गए थे।

दिनांक 6 मार्च, 2020 को जारी की गई अधिसूचना अनुसार दिनांक 26 मार्च, 2020 की तिथि मतदान हेतु नियत थी जबकि निर्वाचन सम्‍बंधी अन्‍य प्रक्रियाएं नियत कार्यक्रम अनुसार यथासमय निष्‍पादित कर ली गई थीं किन्‍तु वैश्विक कोरोना महामारी के चलते भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 26 मार्च, 2020 को होने वाला मतदान स्‍थगित कर दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब उक्त हेतु मतदान की तिथि 19 जून, 2020 घोषित की गई है।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा की रिक्त तीन सीटों के लिए निर्वाचन होना है। इन सीटों पर पूर्व में निर्वाचित सर्वश्री दिग्विजय सिंह, प्रभात झा तथा सत्‍यनारायण जटिया का कार्यकाल विगत 9 अप्रैल, 2020 को समाप्‍त हो गया है।
Tags :