🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

विधानसभा में ऑफलाईन सूचनाओं को मिलेगी वरीयता

👤
DD
👁 2080 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा में ऑफलाईन सूचनाओं को मिलेगी वरीयता
16 जुलाई 2020। आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में प्रथम दिवस की जो सूचनायें विधायकों के माध्यम से ऑफलाईन प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक एवं सदन की बैठकों के दौरान सुबह 8 बजे से 9 बजे तक प्राप्त होंगी ऑफलाईन मिलेंगी, उन्हें वरीयता दी जायेगी। इस संबंध में सोमवार को विधानसभा सचिवालय ने नई व्यवस्था सभी विधायकों को जारी कर दी।
सचिवालय द्वारा कहा गया है कि प्रथम दिवस एवं अन्य बैठकों में ऑफलाईन सूचनाओं को वरीयता देने के बाद ई-मेल या ऑनलाईन मिली सूचनाओं को लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सचिवालय ने पहले व्यवस्था की थी कि 14 जुलाई के पूर्व स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण एवं शून्यकाल की ये सूचनायें ई-मेल के माध्यम से भी दी जा सकती हैं। लेकिन अब उन सूचनाओं को वरीयता देने का फरमान जारी कर दिया है जो सदन की बैठक के पहले दिन एवं अन्य बैठकों के दौरान ऑफलाईन आयेंगी।
Tags :