🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

उप चुनाव में निर्वाचित 28 सदस्‍यों का शपथ ग्रहण सपन्‍न हुआ

👤
DD
👁 2421 व्यूज
📍 Bhopal
उप चुनाव में निर्वाचित 28 सदस्‍यों का शपथ ग्रहण सपन्‍न हुआ
28 दिसम्‍बर 2020। पन्‍द्रहवीं विधान सभा के उप चुनाव में मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 28 सदस्‍यों को विधान सभा के सामयिक अध्‍यक्ष श्री रामेश्‍वर शर्मा द्वारा आज विधान सभा में शपथ दिलायी गयी ।
सर्वप्रथम श्री मेवाराम जाटव निर्वाचन क्षेत्र गोहद ने शपथ ली तथा अंत में श्री सुबेदार सिंह सिकरवार रजौधा द्वारा शपथ ली गई। उक्‍त सदस्‍य शपथ लेने वाले श्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर,श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया(संजू भैया),श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,श्री बिसाहूलाल सिंह, डॉ.प्रभुराम चौधरी, श्री राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्‍तीगांव, श्री हरदीप सिंह डंग, श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, श्री तुलसीराम सिलावट,श्री अजब सिंह कुशवाह, श्री राकेश मावई,कुवर रविन्‍द्र सिंह तोमर'भिडौ़सा', श्री कमलेश जाटव, डॉ. सतीश सिकरवार, श्री सुरेश राजे, श्रीमती रक्षा संतराम सरौनिया, श्री प्रागीलाल जाटव, श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, श्री जजपाल सिंह जज्‍जी, श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत, कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी, श्री रामचंद्र दांगी, श्री विपिन वानखेड़े, श्री मनोज नारायण सिंह चौधरी, श्री नारायण पटेल, श्रीमती सुमित्रा देवी कास्‍डेकर द्वारा शपथ ली गई।
मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह द्वारा प्रारंभ में शपथ कार्यक्रम की रूपरेख प्रस्‍तुत कर कार्यक्रम का संचालन किया गया।
Tags :