🔴 TRENDING NOW!
स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए मोदी-पुतिन की बड़ी बैठक से BRICS Summit तक, आज भारत बना वैश्विक कूटनीति का केंद्र महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, 25 को शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा सागर जहरीली शराब कांड: सीएम डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से कमलनाथ बाहर हुये

👤
DD
👁 1245 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से कमलनाथ बाहर हुये
भोपाल 18 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कमलनाथ विधानसभा की कार्यमंत्रण समिति से बाहर हो गये हैं। स्पीकर गिरीश गौतम ने उनके स्थान पर कांग्रेस विधायक डा. विजयलक्ष्मी साधौ को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
यह समिति पहले 22 फरवरी 2021 को गठित हुई थी। उस समय कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष थे तथा वे भी इसमें सदस्य बने थे। अब चूंकि नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह हैं इसलिये कमलनाथ इस समिति से बाहर हो गये हैं। पुनर्गठित कार्यमंत्रणा समिति में अब सदस्य ये हो गये हैं : सीएम शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मंत्री बिसहूलाल सिंह, मंत्री तुलसी राम सिलावट, मंत्री कुमारी मीना सिंह, कांग्रेस विधायकगण कांतिलाल भूरिया, लक्ष्मण सिंह, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा एवं डा. विजयलक्ष्मी साधौ। स्पीकर इस समिति के पदेन सभापति रहेंगे।

-डॉ. नवीन जोशी
Tags :