🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति ने म.प्र.विधान सभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट की

👤
DD
👁 1773 व्यूज
📍 Bhopal
हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति ने म.प्र.विधान सभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट की
भोपाल, दिनांक 27 अगस्त 2022, हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति की आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के साथ‌ विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय निवास में सौजन्य भेंट की । इससे पूर्व विधान सभा परिसर में बैठक संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रत्ययायुक्त समिति की सभापति श्रीमती गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए समिति की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
विधान सभा अध्यक्ष ने म.प्र.विधान सभा की गौरवशाली इतिहास तथा विधान सभा में नवगठित समितियों तथा माननीय सदस्यों के अधिकारों में विस्तार के अलावा संसदीय प्रणाली एवं आईटी के क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत कराया । श्री गौतम ने यह भी बताया की हमारी विधान सभा में पूरी तरह से प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण आनलाईन स्वीकार किये जा रहे है तथा ई-विधान के क्षेत्र में भी शीघ्रे कार्यवाही की जा रही है । म.प्र.विधान सभा का एक दल ई-विधान वाले प्रदेशों का शीघ्र अध्ययन करने जा रहा है ।
मध्यप्रदेश एवं हरियाणा विधानसभा की उक्त समितियों ने परस्पर विचार- विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया। मध्यप्रदेश विधानसभा के सचिव श्री शिशिर कांत चौबे द्वारा प्रत्यायुक्त विधान समिति की कार्य - पद्धति की जानकारी दी गई । हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के सभापति श्री रामनिवास सुरजाखेड़ा द्वारा भी समिति की कार्य-प्रणाली से अवगत कराया गया।
संयुक्त बैठक के प्रारंभ में श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं श्री शिशिरकांत चौबे ने हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधानसभा के सभापति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात सभापति श्रीमती गायत्री राजे पवार ने आगंतुक समिति के अन्य सदस्य सर्वश्री जगबीर सिंह मलिक, श्री विशंबर सिंह, श्री राम कुमार कश्यप, श्री जयवीर सिंह, श्री बलवीर सिंह एवं श्री इंदराज का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर सभापति श्रीमती गायत्री राजे पवार द्वारा आगंतुक समिति को मध्य प्रदेश विधानसभा की ओर से प्रकाशन एवं साहित्य भेंट किए गए। संयुक्त बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के सदस्यगण श्री के पी त्रिपाठी एवं श्री दिलीप मकवाना सहित दोनों समितियों से संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
हरियाणा विधानसभा की प्रत्ययायुक्त विधान समिति के सभापति श्री रामनिवास सुरजाखेड़ा सहित अन्य सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सभापति को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
Tags :