🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र है विश्वास स्वरूपम : श्री गौतम

👤
DD
👁 1564 व्यूज
📍 Bhopal
आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र है विश्वास स्वरूपम : श्री गौतम
नाथद्वारा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्‍यक्ष
पूज्‍य मुरारी बापू से भेंट कर लिया आशी‍र्वाद
सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
भोपाल 3 नवंबर 2022। मध्‍यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्‍यक्ष श्री गिरीश गौतम बुधवार को राजस्‍थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में स्‍थापित की गई भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री गौतम आयोजन समिति एवं राजस्‍थान विधानसभा के माननीय अध्‍यक्ष श्री सी.पी.जोशी के आमंत्रण पर नाथद्वारा पहुंचे थे।
श्री गौतम ने नाथद्वारा में चल रही पूज्‍य मुरारी बापू की 'रामकथा' का श्रवण भी किया एवं बापू से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्‍त किया। नाथद्वारा में स्‍थापित की गई भगवान शिव की विशाल प्रतिमा को 'विश्‍वास स्‍वरूपम' नाम दिया गया है। यह ऊचाई में विश्‍व की पांचवी सबसे बड़ी प्रतिमा है, जबकि भगवान शिव की विश्‍व में सबसे ऊंची प्रतिमा है। भव्य प्रतिमा के दर्शन के उपरांत श्री गौतम ने कहा कि यह स्थल आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र है। यहां आकर भक्तों को
भगवान श्री शिव के साक्षात दर्शन की अनुभूति होती है।
श्री गौतम ने विश्‍वास स्‍वरूप प्रतिमा के दर्शन के साथ ही परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राजस्‍थान विधानसभा के अध्‍यक्ष श्री सी.पी.जोशी, दिल्‍ली विधानसभा के अध्‍यक्ष श्री रामनिवास गोयल के साथ ही गणमान्‍य नागरिक एवं देशभर से आए लाखों श्रद्धालु उपस्थित थे।
श्री गौतम ने गुरूवार को अपने क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उदयपुर स्थित सिटी पैलेस का अवलोकन भी किया। इस शानदार महल का‍ निर्माण 1559 में महाराण उदय सिंह ने कराया था, जहां महाराणा रहते थे। श्री गौतम ने इस अवसर पर महाराणा प्रताप की गौरव गाथा का स्‍मरण करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्‍यक्ष श्री गौतम उदयपुर से सड़क मार्ग से राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ जिले में सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे। विधानसभा अध्‍यक्ष ने सांवलिया सेठ भगवान के दर्शन कर प्रदेश के कल्‍याण एवं खुशहाली की प्रार्थना की। यहां सांवलिया सेठ मंदिर समिति के अध्‍यक्ष श्री भेरूलाल गुर्जर द्वारा श्री गौतम का स्‍वागत किया गया। श्री गौतम ने संस्‍थान का अवलोकन भी किया।



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :