🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से

👤
prativad
👁 1172 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से
30 जनवरी 2023। मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का आगामी बजट सत्र सोमवार, 27 फरवरी से आरंभ होकर सोमवार, 27 मार्च 2023 तक चलेगा। राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी की गई।
विधानसभा के इस 29 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल महोदय के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस सत्र हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 16 फरवरी, 2023 तक प्राप्त की जावेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम - 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में दिनांक 21 फरवरी, 2023 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का यह चतुर्दश सत्र होगा।
Tags :