🔴 TRENDING NOW!
ज़ी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए प्यार, ड्रामा और एंटरटेनमेंट के 500 एपिसोड्स! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य मेटा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की कांग्रेस की चेतावनी, अकाउंट्स पर प्रतिबंध हटाने के लिए दिया 7 दिन का अल्टीमेटम अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर हंगामा

👤
prativad
👁 1113 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर हंगामा
16 मार्च 2023। प्रश्नकाल के दौरान जांच दल में सदस्य को शामिल करने के मुद्दे पर बढ़ी बात। विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ।

जांच दल में सदस्य को शामिल करने के लिए तैयार न होने पर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि अदाणी के मामले में इनके नेता नरेन्द्र मोदी संयुक्त समिति नहीं बनाना चाहते हैं। आप सभी विधानसभाओं में डरते हो।

इस पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर गद्दारी करते हैं। देश को विरुद्ध बोलते हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा जोर-जोर से बात रखी जाने लगी। हंगामे की स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

प्रश्नकाल में भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव ने क्षेत्र में उचित मूल्य की राशन दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न वितरित न कर घोटाला किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के लिए समिति बनाने और उसमें उन्हें भी शामिल करने की बात रखी।

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने जांच कराने की घोषणा तो की पर उसमें सदस्य को शामिल करने पर असहमति जताई।
इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि जब सरकार भी जांच चाहती है तो फिर सदस्य को रखने में क्या समस्या है। सदस्य को न रखने का संकेत तो यही होता है कि आप कुछ बात दबाना चाहते हैं। सात माह बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो सबको शामिल करेंगे।

स पर संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायक समिति का सदस्य क्यों बनना चाहते हैं। ऐसे नहीं होना चाहिए और इस तरह की सस्ती बात भी नहीं करना चाहिए। हम सदस्य की भावनाओं का ध्यान रखने में कभी कोई कोताही नहीं बरतेंगे। इस पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डा. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान को लेकर टिप्पणी की, जिस पर हंगामा हो गया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :