🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

आतंकी ना भारत में दफनाए जाएंगे, ना ही जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी: इमाम काउंसिल

👤
वेब डेस्क
👁 24880 व्यूज
📍 नई दिल्ली
आतंकी ना भारत में दफनाए जाएंगे, ना ही जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी: इमाम काउंसिल
30 सितम्‍बर, 2016, देश के तमाम इमामों से कहा गया है कि सरहद पार से आने वाले किसी भी आतंकवादी को ना तो भारत की सरजमीं में दफनाया जाए और ना ही उसके जनाजे की नमाज कोई इमाम अदा करे. ये संदेश ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना उमर इलियासी की ओर से तमाम इमामों को दिया गया है.



दिल्ली से आए मौलाना इलियासी लुधियाना की जामा मस्जिद में शुक्रवार को पत्रकारों से रू-ब-रू थे. मौलाना इलियासी ने पीओके में घुसकर आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक्स करने के लिए सेना और भारत सरकार की तारीफ की. मौलाना इलियासी ने कहा कि ये सिलसिला रुकना नहीं चाहिए. जब तक आतंकवादियों को जड़ से नहीं उखाड़ दिया जाता, तब तक इस तरह के सर्जिकल स्ट्राइक्स जारी रखने चाहिए.



मौलाना इलियासी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के रिश्ते तोड़ देने चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ये नहीं भूलना चाहिए कि उसे सबक सिखाने के लिए भारत के 25 करोड़ मुसलमान ही काफी हैं. मौलाना इलियासी के मुताबिक भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि अब वो आतंकवाद को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक्स में हिस्सा लेने वाले सैनिकों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने की मांग की.
Tags :