🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई संसद में पीएम मोदी का पहला संबोधन: अतीत की कड़वाहट भुलाकर आगे बढ़ें, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

👤
prativad
👁 2652 व्यूज
📍 भोपाल
नई संसद में पीएम मोदी का पहला संबोधन: अतीत की कड़वाहट भुलाकर आगे बढ़ें, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
19 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर को नई संसद भवन में अपना पहला संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन बदल गया है, अब भाव और भावना भी बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में लोगों का व्यवहार ही तय करेगा कि कौन सत्ता पक्ष में बैठेगा और कौन विपक्ष में। नए संकल्प के साथ नई संसद में आएं और नए भारत की नींव रखें। उन्होंने कहा कि अतीत की कढ़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना है।



महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि यह महिलाओं के लिए इतिहास बदलने का समय है। कई बार महिला आरक्षण बिल पेश हुआ, लेकिन इस बार कैबिनेट से इस पर मुहर लग गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संसोधक विधेयक प्रस्तुत कर रही है। इस विधेयक में नारी शक्ति वंधन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। इसके लिए मैं अपनी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई देता हूं। हम इस बिल को कानून बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मैं इस सदन में सभी साथियों से आग्रहपूर्वक निवेदन करता हूं कि सर्वसम्मति से इस बिल को पारित करें।

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंधन अधिनियम से महिलाओं को मजबूती मिलेगी और इसके लिए बधाई। आज की तारीख भारत के इतिहास में अमर हो गई है।

यह संबोधन कई मायनों में ऐतिहासिक है। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नई संसद भवन में संबोधन दिया। दूसरी बार, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। उम्मीद है कि यह बिल जल्द ही पारित हो जाएगा और महिलाओं को राजनीति में समान प्रतिनिधित्व मिलेगा।
Tags :