🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

एरोल मस्क ने रूस की तारीफों के पुल बांधे, पुतिन को बताया ‘प्रभावशाली और लचीला नेता’

👤
prativad
👁 2223 व्यूज
📍 नई दिल्ली
एरोल मस्क ने रूस की तारीफों के पुल बांधे, पुतिन को बताया ‘प्रभावशाली और लचीला नेता’
10 जून 2025। दक्षिण अफ्रीकी व्यवसायी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने रूस दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने पुतिन को “बेहद प्रभावशाली और लचीला व्यक्ति” बताते हुए कहा कि वे उनके नेतृत्व से सीखना चाहेंगे।

79 वर्षीय एरोल मस्क ने यह टिप्पणी मॉस्को में आयोजित ‘फोरम ऑफ द फ्यूचर 2050’ के दौरान की, जो विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “पुतिन ने साबित किया है कि वे एक बहुत प्रभावशाली और मजबूत नेता हैं।” हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रूसी राष्ट्रपति से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह बयान उस इंटरव्यू की भी याद दिलाता है जो एरोल मस्क ने अप्रैल में बीबीसी को दिया था। उस समय भी उन्होंने कहा था कि उनका परिवार पुतिन से “प्रभावित” है और उन्होंने कई बार पुतिन के भाषण सुनकर उन्हें “तार्किक” पाया है।

रूस यात्रा को लेकर एरोल मस्क ने कहा कि यह उनकी पहली यात्रा है और उन्होंने तमाम पश्चिमी सलाहों को नजरअंदाज करते हुए रूस आने का फैसला किया। “जो पहली चीज मैंने देखी, वह एक अत्यंत सुंदर सभ्यता थी,” उन्होंने कहा। उन्होंने मॉस्को की तुलना प्राचीन रोम से करते हुए यहां तक कह दिया कि यह शहर दुनिया की सबसे बेहतरीन राजधानी हो सकता है।

उन्होंने पश्चिमी मीडिया की रूस को लेकर की जा रही आलोचनात्मक रिपोर्टिंग को “पूरी तरह बकवास” करार दिया। उन्होंने कहा, “पश्चिमी मीडिया रूस को एक खतरनाक जगह की तरह दिखाता है, जहां लोग आपको मार देंगे। यह पूरी तरह हास्यास्पद है।”

एरोल मस्क ने अपने भाषण का अंत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक हो सकता है।” उनके इन बयानों को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं, खासतौर पर ऐसे वक्त में जब रूस और पश्चिमी देशों के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Tags :