🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

विधानसभा में सिंहस्थ और कुपोषण पर भारी हंगामा

👤
DD
👁 18303 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा में सिंहस्थ और कुपोषण पर भारी हंगामा
8 दिसम्बर 2016, मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ कुंभ में हुए घोटाले की जांच कराए जाने की मांग करते हुए सदन में हंगामा किया. हंगामा बढ़ने पर विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी.



विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने अप्रैल-मई माह में उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ कुंभ पर हुए खर्च को लेकर सवाल पूछा. नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने इसका जवाब दिया तो कांग्रेस विधायकों ने उन पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया.



कांग्रेस विधायकों का आरोप था कि विधानसभा में दी गई खर्च की जानकारी और लोकसभा में दी गई जानकारी में लगभग चार सौ करोड़ रुपये का अंतर है.



कांग्रेस के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन, विधायक रामनिवास रावत, सुंदरलाल तिवारी, सचिन यादव, मुकेश नायक आदि ने सिंहस्थ में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. नायक ने कहा कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जिनसे पता चलता है कि सिंहस्थ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है.



सत्ता पक्ष की ओर से उज्जैन के प्रभारी मंत्री और परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर उनके पास घोटाले का एक भी प्रमाण हो तो वह सदन में रखें. इस पर कांग्रेस के विधायकों ने कागज लहराते हुए कहा कि उनके पास गड़बड़ी के प्रमाण हैं. हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी.



सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही कांग्रेस ने सिंहस्थ के साथ कुपोषण का मुद्दा उठाया और उस पर भी चर्चा की मांग की.

कांग्रेस विधायकों ने सिंहस्थ पर चर्चा की मांग जारी रखी. अपनी मांग को लेकर वे नारेबाजी करते हुए वैल में पहुंच गए. हंगामे को देखते हुए विधानसभाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने सदन की कार्यवाही दोपहर 1.30 बजे एक बार फिर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी.
Tags :