🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन

👤
prativad
👁 2072 व्यूज
📍 भोपाल
नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन
5 सितंबर 2025। नेपाल सरकार ने देश में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सरकार ने इन कंपनियों को मंत्रालय में पंजीकरण कराने के लिए सात दिन का समय दिया था, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बाद भी अधिकांश प्लेटफॉर्म्स ने नियमों का पालन नहीं किया।

केवल पांच प्लेटफॉर्म ने कराया रजिस्ट्रेशन
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, अब तक केवल टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। इन्हें छोड़कर बाकी सभी प्लेटफॉर्म नेपाल में अवैध रूप से संचालित माने जाएंगे।

जनता में नाराज़गी
प्रतिबंध के बाद कई उपयोगकर्ताओं को फेसबुक और अन्य साइट्स पर लॉगइन करने पर संदेश मिला कि "यह साइट उपलब्ध नहीं है।" कुछ प्लेटफॉर्म्स अभी मोबाइल ऐप पर काम कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का मानना है कि ये भी जल्द बंद हो जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी पृष्ठभूमि में
यह कदम नेपाल सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद आया है। अदालत ने बिना लाइसेंस वाले सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन व सामग्री प्रसारण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

सरकार का रुख
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण पूरा करने के बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दोबारा सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलेगी। सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय नियमों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
Tags :