🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

ज़ेलेंस्की ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को सही ठहराया, कहा– रूस पर दबाव ज़रूरी

👤
prativad
👁 3385 व्यूज
📍 नई दिल्ली
ज़ेलेंस्की ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को सही ठहराया, कहा– रूस पर दबाव ज़रूरी
8 सितंबर 2025। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाने का समर्थन किया है। उनका कहना है कि रूस से तेल और रक्षा सामान खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त दबाव डालना आवश्यक है।

एबीसी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगाना सही फैसला है। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह के कदम रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं।

दरअसल, अमेरिका ने हाल के महीनों में भारतीय उत्पादों पर दो चरणों में 25–25% टैरिफ लगाए हैं। वॉशिंगटन का आरोप है कि रूसी तेल और हथियारों की खरीद से भारत अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है।

इंटरव्यू के दौरान जब ज़ेलेंस्की से पूछा गया कि क्या यह रणनीति उलटी पड़ सकती है, क्योंकि एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के साथ सहयोग जारी रखा, तो उन्होंने कहा, "रूस से सौदे करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही विचार है।"

ज़ेलेंस्की ने उन अन्य देशों की भी आलोचना की जो अब भी रूसी तेल और गैस खरीद रहे हैं। उनके शब्दों में, "अगर हम संघर्ष खत्म करना चाहते हैं, तो रूस से ऊर्जा की किसी भी तरह की खरीद पूरी तरह बंद करनी होगी।"

उधर, भारत ने ज़ेलेंस्की के साथ हाल ही में हुई बातचीत में यूक्रेन में शांति बहाली के प्रयासों का समर्थन किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नई दिल्ली संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति के पक्ष में है।
Tags :