🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की समितियों की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न

👤
प्रतिवाद
👁 18728 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की समितियों की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न
30 दिसम्‍बर, 2016, मध्‍यप्रदेश विधान सभा की प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति एवं असम विधान सभा की अधीनस्‍थ विधायन समिति की संयुक्‍त बैठक आज विधान सभा भवन में संपन्‍न हुई. संयुक्‍त बैठक को मध्‍यप्रदेश विधान सभा के उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति का महत्‍व एवं उपादेयता बताते हुए विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला.



इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश एवं असम विधान सभाओं की उक्‍त समितियों पर विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया गया. प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति की कार्य-पद्धति एवं विधि निर्माण की रूप-रेखा की जानकारी दी गई. असम विधान सभा की अधीनस्‍थ विधायन समिति के सभापति प्रदीप हजारिका द्वारा समिति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया.संयुक्‍त बैठक को समिति के सदस्‍य शैलेन्‍द्र पटेल ने भी संबोधित किया.



संयुक्‍त बैठक के प्रारंभ में प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह एवं प्रत्‍यायुक्‍त विधान समिति के सभापति जयसिंह मरावी ने असम विधान सभा की अधीनस्‍थ विधायन समिति के सभापति प्रदीप हजारिका का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. विधान सभा के अपर सचिव पी.एन.विश्‍वकर्मा ने आगंतुक समिति के सदस्‍य मृणाल सेकिया एवं डॉ. नुमल मोमिन का भी पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया.



इस अवसर पर उपाध्‍यक्ष डॉ. सिंह द्वारा आगंतुक समिति को विधान सभा का स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रकाशन भेंट किये गये. असम विधान सभा की अधीनस्‍थ विधायन समिति के सभापति द्वारा विधान सभा उपाध्‍यक्ष एवं प्रमुख सचिव सहित समिति के सभापति एवं सदस्‍यों को असम राज्‍य का विशेष अंगवस्‍त्रम् भेंट किया गया.
Tags :