🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से

👤
DD
👁 28551 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से
26 नवम्‍बर, 2017। मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का शीतकालीन सत्र सोमवार, 27 नवम्‍बर से आरंभ होकर शुक्रवार, 8 दिसम्‍बर, 2017 तक चलेगा. इस बारह दिवसीय सत्र में सदन की दस बैठकें होंगी.



विधान सभा के प्रमुख सचिवअवधेश प्रताप सिंह के अनुसार शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधान सभा सचिवालय में कुल 3635 प्रश्‍नों की सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं, जबकि ध्‍यानाकर्षण की 201, स्‍थगन प्रस्‍ताव की 13, अशासकीय संकल्‍प की 32 तथा शून्‍यकाल की 54 सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं. एक विधेयक की सूचना भी विधान सभा सचिवालय में प्राप्‍त हुई है. उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का यह पंचदश सत्र होगा.



पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक संपन्‍न



मध्‍यप्रदेश विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक विधान सभा उपाध्‍यक्ष एवं समिति के सभापति डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में आज विधान सभा में संपन्‍न हुई.



बैठक में विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, आयुक्‍त जनसंपर्क पी.नरहरि सहित समिति के सदस्‍य की हैसियत से वरिष्‍ठ पत्रकारगण उपस्थित थे.



विधान सभा में मनाया गया संविधान दिवस



विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने आज संविधान दिवस के अवसर पर विधान सभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधान सभा भवन के मानसरोवर सभागार में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया.



सर्वदलीय बैठक सोमवार को

मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा शीतकालीन सत्र में प्रस्‍तावित कार्यों के सुचारू रूप से निष्‍पादन किये जाने पर विचार-विमर्श हेतु विधान सभा भवन में सोमवार, 27 दिसम्‍बर, 2017 को अपराह्न 4:00 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है.



Tags :