🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विजय शाह होंगे बीजेपी के स्पीकर पद के प्रत्याशी

👤
Admin
👁 1978 व्यूज
📍 Bhopal
विजय शाह होंगे बीजेपी के स्पीकर पद के प्रत्याशी
बीजेपी ने ऐलान किया है कि विजय शाह उसके विधानसभा स्पीकर के लिए प्रत्याशी होंगे



7 जनवरी 2019। मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा के सत्र आज से शुरू हुआ. सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने वल्लभ भवन के सामने स्थित पार्क में वंदेमातरम् का गायन किया. इसी बीच बीजेपी ने ऐलान किया है कि विजय शाह उसके विधानसभा स्पीकर के लिए प्रत्याशी होंगे.



विजय शाह ने अपना नामांकन भर दिया है. स्पीकर पद के लिए उन्होंने प्रमुख सचिव के सामने नामांकन भरा है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे



दरअसल, बीजेपी ने संकेत दिए थे कि विधानसभा में बीजेपी स्पीकर पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ऐसा विचार कर रही है.राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में अल्पमत वाली सरकार काबिज है. सभी तरह के पहलुओं पर गंभीरता के साथ विचार हो रहा है.



इसी बीच शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें नेता प्रतिपक्ष का चयन होगा. बीजेपी में नेता प्रतिपक्ष के लिए दिल्ली से नरोत्तम मिश्र का नाम आया है, लेकिन गोपाल भार्गव भी इस दौड़ में शामिल हैं.



सोमवार को पर्यवेक्षक बनकर आ रहे राजनाथ सिंह इस पर फैसला करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना नाम नेता प्रतिपक्ष की दौड़ से बाहर कर लिया था.
Tags :