🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होगा मतदान

👤
DD
👁 1706 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होगा मतदान
राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020
18 मार्च, 2020। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिये रिक्‍त होने वाले तीन स्‍थानों की पूर्ति के सिलसिले में प्रचलित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आज नाम वापसी के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार श्रीमती रंजना बघेल ने अपना नामांकन रिटर्रिंग ऑफिसर श्री ए.पी. सिंह के समक्ष उपस्थित होकर वापस ले लिया। अब राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 के अंतर्गत रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के दो-दो उम्‍मीदवार हैं। जिसके लिए मतदान 26 मार्च, 2020 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा।

ज्ञातव्‍य है कि मध्‍यप्रदेश राज्‍यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2020 में रिक्त हो रहे तीन स्‍थानों के लिए नामजदगी के आखिरी दिन तक 6 अभ्‍यर्थियों द्वारा नामांकन-पत्र प्रस्‍तुत किये गए थे। नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा के दौरान एक निर्दलीय प्रत्‍याशी का नामांकन-पत्र रद्द किया गया। नाम वापसी के अंतिम दिन 18 मार्च, 2020 के उपरांत अब भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्‍मीदवार दिग्विजय सिंह एवं श्री फूलसिंह बरैया राज्‍यसभा निर्वाचन, 2020 के उम्‍मीदवार हैं ।
Tags :