🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

कोविड ग्रसित निर्वाचकों को होगी डाक मतपत्र की सुविधा

👤
DD
👁 1707 व्यूज
📍 Bhopal
कोविड ग्रसित निर्वाचकों को होगी डाक मतपत्र की सुविधा
राज्‍यसभा निर्वाचन, 2020
17 जून, 2020। राज्‍य सभा निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह द्वारा बताया गया कि 19 जून,2020 को होने वाले मतदान हेतु कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्‍य में राज्‍य सभा निर्वाचन के लिए ऐसे निर्वाचक सदस्‍य जो कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हैं तथा राज्‍य के अस्‍पताल में भर्ती हैं, उन्‍हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा डाक मतपत्र की सुविधा दी जा सकेगी. यह सुविधा चिकित्‍सक की इस सलाह के आधार पर दी जायेगी कि संबंधित मतदाता बीमारी के कारण मतदान स्‍थल पर मतदान करने की स्थिति में नहीं है. डाक मतपत्र की सुविधा संबंधित मतदाता द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन करने पर ही प्राप्‍त हो सकेगी.
Tags :