20 जून, 2020। मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का पांच दिवसीय पावस सत्र सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2020 से आरम्भ होकर शुक्रवार, 24 जुलाई, 2020 तक आहूत किया गया है. राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई.
विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जायेंगे.
इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई तक प्राप्त की जायेंगी, जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण तथा नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 14 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जायेंगी.
उल्लेखनीय है कि पन्द्रहवीं विधान सभा का यह सप्तम् सत्र होगा.
विधान सभा का पावस सत्र 20 जुलाई से
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2119
Related News
Latest News
- उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर मिली ओजोन की असामान्य मोटी परत, वैज्ञानिकों ने खोजा कारण
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- 'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- विकिपीडिया प्रचार का माध्यम बन गया है, CIA ने भी किए संपादन: सह-संस्थापक लैरी सैंगर
Latest Posts
















