🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

विकास की गति में प्रकृति का दोहन हो शोषण नहीं : गिरीश गौतम

👤
prativad
👁 1742 व्यूज
📍 मुंबई
 विकास की गति में प्रकृति का दोहन हो शोषण नहीं : गिरीश गौतम
विधानसभा अध्‍यक्ष श्री गौतम ने राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन में सतत विकास लक्ष्‍यों पर सत्र की अध्‍यक्षता की
मुंबई में लोकसभा स्‍पीकर के मुख्‍य आथित्‍य में प्रारंभ हुआ राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन
16 जून 2023। मध्‍यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने लोकसभा के माननीय स्‍पीकर एवं राज्‍यों के विधानसभा के अध्‍यक्षों के साथ दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर शुक्रवार को मुंबई में राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 2023 का शुभारंभ किया। मुंबई के रिलायंस जियो सेंटर में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन में देशभर से विधानसभा और विधान परिषदों के लगभग 5 हजार सदस्‍यों के साथ ही सभी विधानसभाओं के अध्‍यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिगण एवं विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव, सचिव व अन्‍य अधिकारीगण भाग ले रहे हैं। मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष के साथ ही प्रदेश के 49 विधायकगण, प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह एवं अन्‍य अधिकारी भी सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं।

शुक्रवार को राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन 2023 में 'सतत विकास के उपकरण एवं प्रभाव' विषय पर आयोजित सत्र की अध्‍यक्षता विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने की। अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में श्री गौतम ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ द्वारा निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए सभी राष्‍ट्र संकल्‍पित हैं, भारत भी ऐजेंडा-30 का एक हस्‍ताक्षरकर्ता है। हमें इन सतत विकास लक्ष्‍यों की प्राप्ति पर फोकस करना है। श्री गौतम ने कहा कि विकास समावेशी होना चाहिए। लेकिन, विकास की दौड़ में यह अत्‍यंत आवश्‍यक है कि हमें अपने पर्यावरण को भी बचाए रखना है। विकास की गति में प्रकृति का दोहन करने की जगह शोषण शुरू हो जाए यह नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हमें पेड़ के फल खाना है, पेड़ को उखाड़ कर उसकी जड़ नहीं खाना है।

श्री गौतम ने कहा कि सभी राज्‍यों में विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि मिलती है। यदि में उस विकास निधि को ग्राम पंचायतों के माध्‍यम से गांवों के विकास के लिए बनने वाली ग्राम पंचायत विकास योजना में लगाएं तो सतत विकास लक्ष्‍यों को प्राप्ति की दिशा में तेजी से बढ़ सकते हैं। श्री गौतम ने उम्‍मीद जताई कि इस सत्र में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए विषय के विशेषज्ञ इस पर महत्‍वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे और यहां एक सार्थक विचार मंथन होगा। श्री गौतम ने कहा कि विकास में महिला सशक्तिकरण भी एक महत्‍वपूर्ण आयाम है। इस विषय पर भी अलग अलग विचार आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पूरे देश में शराब बंदी जैसे सुझाव प्रासंगिक नहीं है, इसकी बजाए हमें सामाजिक जागरूकता पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहिए।

प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह ने भी संसदीय प्रणाली पर आयोजित सत्र में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्‍यक्ष श्री गौतम को समृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित भी किया गया।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :