🔴 TRENDING NOW!
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

शिवना प्रकाशन के प्रतिष्ठित सम्मानों की हुई घोषणा, अवधेश प्रताप सिंह "शिवना कृति सम्मान" पुरस्कार से होंगे सम्मानित

👤
prativad
👁 1685 व्यूज
📍 भोपाल
शिवना प्रकाशन के प्रतिष्ठित सम्मानों की हुई घोषणा, अवधेश प्रताप सिंह "शिवना कृति सम्मान" पुरस्कार से होंगे सम्मानित
4 जुलाई 2023। शिवना प्रकाशन द्वारा वर्ष 2021 तथा 2022 के लिए प्रतिष्ठित सम्मानों की आज घोषणा कर दी गई है। शिवना प्रकाशन द्वारा पिछले कुछ वर्षों से दिए जा रहे सामानों का साहित्य जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है। शिवना प्रकाशन के ऑनलाइन आयोजन में वर्ष 2021 तथा 2022 के लिए पांच लेखकों को सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा तथा लोकसभा की कार्यवाही को लेकर लिखित पुस्तक "विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया" के लिए शिवना कृति सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक की विधान मण्डलो के सदस्यों, बुद्धिजीवियो के साथ विधायी प्रक्रिया में रुचि रखने वालों द्वारा काफ़ी माँग है।आज के इस ऑनलाइन आयोजन में शिवना प्रकाशन के चयन समिति द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान हरि भटनागर तथा नीलेश रघुवंशी को, 'शिवना कृति सम्मान' अवधेश प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा तथा आदित्य श्रीवास्तव का चयन किया गया। संचालक मंडल की सदस्य सुधा ओम ढींगरा ने सभी सम्मानित होने वाले लेखकों को बधाई दी तथा उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक गरिमामय सम्मान समारोह में इन सभी सम्मानित रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :