🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

किराए के विमानों व हेलिकॉप्टर्स पर 4 माह में 12 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च

👤
prativad
👁 1339 व्यूज
📍 भोपाल
किराए के विमानों व हेलिकॉप्टर्स पर 4 माह में 12 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च
11 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले 4.5 महीनों में विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लेने पर 12.74 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव जाटव ने इस साल 1 फरवरी से 15 जून के बीच मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की हवाई यात्रा पर हुए खर्च का विवरण मांगा था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अवधि के दौरान किराए के विमानों और हेलिकॉप्टरों के माध्यम से हवाई यात्रा पर 12.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जवाब में यह भी लिखा है कि हेलिकॉप्टरों और विमानों को उन कंपनियों द्वारा किराए पर लिया गया था, जो उपलब्धता और आवश्यकता के आधार पर राज्य सरकार के साथ सूचीबद्ध हैं।

जवाब में कहा गया है कि दी गई अवधि के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल 127.5 घंटे के लिए किया गया, जबकि निजी हेलीकॉप्टर और विमानों का इस्तेमाल क्रमशः 123.28 घंटे और 168 घंटे के लिए किया गया।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :