🔴 TRENDING NOW!
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

आज तीसरे दिन 32 सदस्य निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ आए, अब तक कुल 106 सदस्य पहुंचे विधानसभा

👤
prativad
👁 1262 व्यूज
📍 भोपाल
आज तीसरे दिन 32  सदस्य निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ आए, अब तक कुल 106  सदस्य पहुंचे विधानसभा
7 दिसंबर 2023। आज तीसरे दिन भी नवनिर्वाचित सदस्य विधानसभा पहुंचे तथा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने कीजानकारी प्राप्त की। माननीय सदस्यों ने स्वागत कक्ष में जाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए एवं विधानसभा की ओर से प्रदाय किये जा रहे साहित्य एवं रेलवे कूपन प्राप्त किए, डिजिटल हस्ताक्षर किए एवं परिचय पत्र बनवाने हेतु छाया चित्र खिंचवाए। परिचय पत्र में ब्लड ग्रुप का उल्लेख करने हेतु मेडिकल परीक्षण भी करवाया ।

आज पहुंचने वाले सदस्यों में कमलेश्वर डोडियार, जयंत मलैया, विश्वामित्र पाठक, अजय बिश्नोई, श्रीमती छाया मोर, नारायण पटेल, बबलू शुक्ला, कामाख्या सिंह, प्रदीप अग्रवाल,संपत्तियां उइके, संतोष बरकड़े, कालू सिंह ठाकुर, नारायण सिंह कुशवाहा, घनश्याम चंद्रवंशी, दिव्यराज सिंह, सूर्य प्रकाश मीणा, सुश्री उषा ठाकुर, सुदेश राय, कुंवर सिंह टेकाम, चंद्रशेखर देशमुख, राजेंद्र सिंह, आरिफ मसूद, चन्दर सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह परिहार, शरद कोल, हीरालाल अलावा, जगदीश देवड़ा, देवेंद्र जैन, विष्णु खत्री, प्रेम शंकर वर्मा, ओमप्रकाश सकलेचा एवं विक्रांत भूरिया विधानसभा पहुंचे,जिनमें भाजपा के सत्ताइस,कांग्रेस के चार एवं भारत आदिवासी पार्टी के एक सदस्य सहित कुल 32 सदस्यों की आमद हुई।




Join WhatsApp Channel




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :