🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

एक जुलाई से मानसून सत्र, मोहन यादव सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट

👤
prativad
👁 1096 व्यूज
📍 भोपाल
 एक जुलाई से मानसून सत्र, मोहन यादव सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट
30 मई 2024। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। 14 बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार इस दौरान पूर्ण बजट पेश करेगी। इसकी तारीख अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई को शुरू होगा। 19 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में 14 बैठकें आयोजित होंगी। इस दौरान डॉ मोहन यादव सरकार आर्थिक सर्वेक्षण, पूर्ण बजट और विभागीय प्रतिवेदन पेश करेगी। संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अनुमोदन के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधूसिचना जारी कर दी है।

मानसून सत्र की बैठकें एक से पांच जुलाई तक लगातार चलेंगी। छह और सात जुलाई को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को अवकाश रहेगा। सत्र में 14 बैठकें होंगी। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाला यह सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ कई विधायक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कुछ विधायकों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। यदि विधायक लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो उनकी सीटें खाली हो सकती हैं।

1.45 लाख करोड़ का लेखानुदान
राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लेखानुदान पेश किया था। सरकार ने जुलाई 2024 तक विभागों के नियमित खर्च के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। जुलाई से पहले सरकार को पूर्ण बजट पेश करना होगा। विधायकों को भी प्रश्न पूछने के लिए कम से कम 25 दिन का समय देना होता है। इस वजह से सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

वित्त विभाग भी बजट की तैयारियों में जुटा
वित्त विभाग ने बजट की तैयारी शुरू कर दी है। सभी विभागों से बजट के प्रस्ताव मंगाए गए हैं। साथ ही सभी विभागों के साथ उप-सचिव स्तरीय बैठकें चल रही हैं। यह बैठकें पांच जून तक चलेंगी। इसके बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें होंगी। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पास वित्त विभाग का जिम्मा है। उनके भाषण के लिए सभी विभागों से वित्त विभाग ने उपलब्धियां भी मंगाई है।
Tags :